Breaking News

MARIYAHU. हत्या के मामले में दूसरे वांछित अभियुक्त के गिरफ्तारी के साथ हत्या के कारणों का राज हुआ कब्र में दफन

MARIYAHU. मडियाहूँ पुलिस टीम द्वारा गैर इरादतन हत्या के वांछित दूसरे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने में कामयाबी तो पा गई लेकिन युवक की हत्या करने का राज कब्र में दफन हो गया और रजमलपुर की जनता यह भी नहीं जान पाई कि युवक की हत्या किस कारण से की गई थी जनता को पूरा विश्वास था कि दूसरा वांछित अभियुक्त को जब पुलिस गिरफ्तार करेगी तो हत्या के राज से पर्दा हटाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
बता दे की रजमलपुर गांव में चार दिन पहले अभिषेक तिवारी नामक युवक की घर से बुलाकर हनुमान मंदिर के पास ईट पत्थरों से मारकर नृशंस हत्या कर दिया गया था।
पुलिस ने दूसरे वांछित अभियुक्त शिवम मिश्रा पुत्र अनिल कुमार मिश्रा उर्फ कल्लू निवासी बदौवा, थाना मड़ियाहूं को 23 मई की सुबह 07.45 बजे बेलवां बाजार के पास से गिरफ्तार करने का दावा करती हुई विधिक करवाई कर चालान न्यायालय भेज दिया।
मड़ियाहू कोतवाली पुलिस मृतक युवक के परिजनों के लिए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार का चल भेजने के लिए तो सराहनीय कार्य किया लेकिन युवक की हत्या क्यों की गई यह राज बना हुआ है। यह हत्याकांड हाई प्रोफाइल गांव के लिए था युवक को घर से बुलाकर क्यों हत्या की गई यह राज हर जनता जानने के लिए बेताब है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!