Breaking News

MARIYAHU. अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहू नगर पंचायत ने शुक्रवार की शाम 3:00 बजे शासन की निर्देश पर पूण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व सांसद भोलानाथ, विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. आरके पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारूकी ने किया। जबकि कार्यक्रम के संयोजक निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह रहे।


मड़ियाहूं नगर की एक मैरिज हॉल में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ की देखरेख में शासन के निर्देश पर
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा की पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति मौजूद रही। अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान लोक नीति, नारी सशक्तिकरण और जन सेवा के प्रति उनकी प्रेरणादाई विरासत को उपस्थित लोगों ने याद किया।
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भोलानाथ सरोज ने लोकमाता अहिल्याबाई की अद्वितीय योगदानों को श्रद्धा पूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि उनकी विरासत युगों युगों तक समाज को दिशा देती रहेगी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मडियाहूं विधानसभा के विधायक डॉ आर. के पटेल ने कहा अहिल्याबाई 300 शताब्दी पहले जब इस देश में सती प्रथा लागू रही तो उसकी परवाह किए बिना नारी सशक्तिकरण का एक ऊर्जावान उदाहरण रही। बिना समाज का परवाह किए उन्होंने रानी बनाकर अपने देश और प्रजा की रक्षा किया।

फोटो- कार्यक्रम को संबोधित करती हुई नगर अध्यक्ष रुकसाना

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने कहां की अहिल्याबाई होल्कर से आज की महिलाओं को सीखनी चाहिए, धैर्य रखनी चाहिए और समाज की कुरीतियों से लड़नी चाहिए अहिल्याबाई हम नारियों की पथ प्रदर्शक थी। श्रीमती रुकसाना ने कार्यक्रम का अध्यक्षीय भाषण के बाद समापन किया।


इसके पूर्व नगर पंचायत द्वारा नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और अन्य सामान मुख्य अतिथि के हाथों प्रदान कराया गया
इस अवसर पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष रामविलास पाल, श्याम दत्त दुबे, कमाल अख्तर फारुकी, ब्रह्मदेव तिवारी, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, अनुपमा राय, सुरेश गुप्ता, रोशन ठाकुर, धीरज सिंह, शीतल मौर्य, विनोद सेठ, नितेश सेठ, अरविंद चौरसिया, मनोज चौरसिया, शेर बहादुर मौर्य, डॉ अब्दुल वाहिद, डॉ अख्तर, डॉ अरुण मिश्रा, डॉ अजय सिंह, इंद्रावती देवी, अर्चना मौर्य सभासद, रिंकू मोदनवाल, राजेंद्र सोनकर, राजेश जायसवाल, शरद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

इसके अलावा नगर पंचायत के सभासद एवं कर्मचारियों में सभासद अरविंद कुमार चौरसिया, इजहार अहमद गुड्डू, राकेश कुमार गुप्ता, रवि मौर्य, राजेंद्र सोनकर, पप्पू बनवासी, इकबाल, डॉ. वारिस, अनिल साहू, बबलू सोनकर, पिंकी सोनकर, अर्चना मौर्य, चांद बीबी, ममता वर्मा, इन्द्रा देवी के अलावा गुड्डू चौरसिया, अनूप कुमार, बड़े बाबू अमरनाथ विश्वकर्मा, श्याम नारायण मिश्रा, कहकसा शमीम, मो.आरिफ राईन मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!