MARIYAHU. मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव में तेज रफ़्तार ऑटो रिक्शा ने अल्टो कार में टक्कर मार देने से ऑटो रिक्शा पर सवार मां बेटी को मामूली चोटे आई। सूचना पाकर महिला के परिजन मौके पर पहुंचकर कार चालक की पिटाई करने लगे किसी तरह मौका पाकर कार चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने आधा घंटे तक जमकर उत्पात मचाया । मौके पर पहुंचे वीडियो बना रहे पत्रकारों से भी बदतमिजी किया।

बताया जाता है कि सेमरी जंघई गांव निवासी राधेश्याम यादव की पत्नी बिंदु अपने पुत्र प्रिंस यादव के साथ नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परेवां गांव में स्थित यादव बस्ती में बहन के घर आई थी। शनिवार की सुबह 9:00 बजे ऑटो रिक्शा रिजर्व करें अपने घर जंघई जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माना जाए तो ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार से जा रही थी कि बरसठी की तरफ से एक अल्टो कार आ रही थी सरौना गांव की अंग्रेजी ठेका शराब के पास जैसे ही पहुंची तेज रफ़्तार ऑटो रिक्शा अनियंत्रित हो गई और कार की दाहिनी तरफ मारती हुई गड्ढे में चली गई। टक्कर से कार का दाहिनी तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अनियंत्रित ऑटो रिक्शा गड्ढे में जाने के कारण पीछे बैठी बिंदु और उनका पुत्र प्रिंस को मामूली चोटे आई आसपास के लोगों ने उन्हें ऑटो रिक्शा से बाहर निकालकर दुकान पर बैठाया।

बिंदु देवी ने सूचना अपनी बहन के घर परेवां दिया वहां से पहुंचे आधा दर्जन से अधिक युवकों ने मौके पर अपनी कर की स्थिति देख रहे चालक जिसकी गलती नहीं थी उसको पकड़ कर पिटाई करना चाहा लेकिन वह ग्रामीणों के बीच बचाव करने के कारण कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद आधे घंटे तक युवकों ने जमकर गाली गलौज किया और उत्पात मचाया यहां तक की पत्रकारों की कैमरे को भी चलाने से रोक दिया। जब सरौना गांव के लोग जुटे और युवको से बोले की बहुत हो गया अब शांत हो जाओ वरना गांव के लोग ही मारना शुरू करेंगे तब जाकर डरवश परेवां गांव के युवक शांत हुए।
परेवां गांव के युवकों की उत्पात से मौके पर दहशत का माहौल बना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंची थी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी