MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहू नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक शनिवार को ढाई बजे से शुरू होकर 4:00 बजे तक संपन्न हुआ। बैठक अधिशासी अधिकारी की देखरेख में और नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में बकरीद को देखते हुए साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नगर पंचायत से संबंधित कार्यों पर सभासदों ने अपनी प्रस्ताव पर मोहर लगाया। सभासदों ने अपने अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ को मड़ियाहूं नगर पंचायत में स्थायित्व प्राप्त करने के लिए माला पहनाकर बधाई दिया। महिला सभासदों ने भी खुश होकर अधिशासी अधिकारी का स्वागत किया। नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने कहा कि चंदन सिंह गौड़ को स्थाई रूप में पाकर हम गौरवान्वित हुए हैं आज उन्हें सम्मानित करते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है।
स्वागत करने वालों में नगर पंचायत मड़ियाहूं के सभासद अरविंद कुमार चौरसिया, इजहार अहमद गुड्डू, राकेश कुमार गुप्ता, रवि मौर्य, राजेंद्र सोनकर, पप्पू बनवासी, इकबाल, डॉ. वारिस, अनिल साहू, बबलू सोनकर, पिंकी सोनकर, अर्चना मौर्य, चांद बीबी, ममता वर्मा, इन्द्रा देवी के अलावा कर्मचारी गुड्डू चौरसिया, अनूप कुमार, बड़े बाबू अमरनाथ विश्वकर्मा, श्याम नारायण मिश्रा, कहकसा शमीम, मो.आरिफ राईन मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी