Breaking News

KERAKAT. अलकतरा के दुर्गंध से सीएचसी के मरीज परेशान

KERAKAT. जौनपुर जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर गांव रोड के किनारे केराकत जौनपुर मार्ग पर सी एच सी मुफ्तीगंज से सटा अस्थाई प्लांट लगा कर गिट्टी व अलकतरा का मिश्रण करने से उठ रही दुर्गंध से सीएचसी में भर्ती हुए मरीजो को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उसके दुर्गंध से डाक्टर से लेकर कर्मचारी तक परेशान हो गये है तो मरीज का क्या इलाज करेगें।
सीएचसी के प्रभारी डा. एस के यादव ने बताया कि एक सप्ताह से अलकतरा व तारकोल जब जलाकर मिश्रण किया जाता है तो इसके दुर्गंध से मरीज से लेकर सीएचसी में कार्यरत कर्मचारी अधिकारी सभी लोग परेशान हो जाते है।तारकोल सांस के मरीजो के लिए और हानिकारक है। इस दुर्गंध से और कई बीमारी बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ लिखित सुचना बड़े अधिकारियों को अवगत करवा दिया जा रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!