Breaking News

JAUNPUR. काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर हलकान रही पुलिस, हुआ सघन जांच

JAUNPUR . गोरखपुर से कुर्ला जाने वाली 15018 काशी एक्सप्रेस ट्रेन मे बम की सूचना पर जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को खडा करके चेकिंग की गयी फिलहाल एक घंटे तक मीरगंज पुलिस आरपीएफ, जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बम निरोधक दस्ता को प्रयागराज व जौनपुर से बुलाया गया। ट्रेन एक घंटे से जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खडी है।
किसी ने फोन रेलवे कन्ट्रोल को सूचना दिया की स्लीपर बोगी एस-1से से एस-4 मे किसी मे बैग मे बम रक्खा गया है। कन्ट्रोल ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी और जंघई स्टेशन प्रसाशन को दिया सूचना मिलते जैसे ही ट्रेन जंघई ट्रेन जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर तीन बजकर दो मिनट पर पहुची। आरपीएफ इन्सपेकटर आलोक तिवारी एसआई नागेन्द्र सिंह जीआरपी प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा तथा थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल एसआई मुन्नी लाल मौके पर पहुँच गये और ट्रेन की सभी बोगियों को कई बार चेकिंग लेकिन कुछ मिला नही, इस दौरान पुलिस हलकान रही ट्रेन लगभग दो घंटे से जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खडी है बम निरोधक दस्ता को प्रयागराज से बुलाया गया है बम निरोधक दस्ता के आने के बाद ट्रेन की फिर चेकिंग की गयी बम निरोधक दस्ता के अनुमति के बाद ट्रेन को चलाया जायेगा।
स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह का कहना है की बम की सूचना पर काशी एक्सप्रेस ट्रेन को जंघई रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कराई गयी फिलहाल कुछ नहीं मिला है बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!