SHAHGANJ. जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र के ताखा पूरब गांव समीप रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 95/32के समीप एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष का शव पडा हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले शव की शिनाख्त के लिए जुटी हुई है। मृतक के दोनो हाथ के घुटने समीप चोट के निशान पाया गया है। मृतक नारंगी कलर का टी शर्ट व ग्रे कलर का पैंट पहना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी