Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

SHAHGANJ NEWS. बारात से लौट रहे कार चालक पर हमला, नकदी व सोने की चैन लूटकर फरार

SHAHGANJ. जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सरायकोंहडा गौसपुर गांव में कन्हैयालाल गौतम के यहां ताखा पूरब गांव निवासी राम सरन गौतम के पुत्र विनय प्रताप की बारात गई थी। बारात सम्पन्न होने के बाद वाहन चालक के साथ लूट की घटना हुई।
दुल्हा दुल्हन को कार से बारात ताखा पूरब छोड़कर बारात मालिक से 20 वाहनों का किराया लेकर वापस अपने घर आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के बहिरापार लौट रहे थे, हरेन्द्र यादव पुत्र दयाराम यादव जैसे ही ताखा स्थित रामलीला मैदान के पास पहुंचे तभी आधा दर्जन की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया। हमलावरों ने कार के शीशे तोड़ दिए और चालक हरेन्द्र यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि 45 हजार नकद और 10 ग्राम सोने की चैन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत मचा है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!