Breaking News

JAUNPUR NEWS. सर्पमित्र मुरलीवाले हौसला खतरे से बाहर है, डॉक्टर की बुलेटिन जारी

JAUNPUR. जिले में सांपों की रेस्क्यू के लिए मशहूर मुरली वाले हौसला मंगलवार को मामूली सी चूक के चलते कोबरा बाइट के शिकार हो गये। वह जाल में फंसे एक कोबरा को रेस्क्यू कर रहे थे।इस बीच पहले से ही बेहद एलर्ट कोबरा ने झटके में उन्हें डंस लिया। इससे पूर्व भी दो बार उन्हें सांप डंस चुका है। लेकिन इस बार की बाइट काफी खतरनाक रही। उन्होंने सांप को तत्काल रेस्क्यू करके हास्पिटल जाना चाहा लेकिन उनकी चार पहिया वाहन स्टार्ट स्टार्ट नहीं हो रही थी, उनके सहयोगी बिना समय गवायें उन्हें बाइक से ही लेकर जलालपुर से जौनपुर के निजी चिकित्सालय में मात्र 35 से 40 मिनट के अंदर पहुंच गये। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते वह बेहोशी की हालत में आ चुके थे। जिले के वरिष्ठ चिकित्सक वी एस उपाध्याय ने बताया की उन्हें 10 स्नैक एंटी वेनम इंजेक्शन लगाने के बाद अब हालत स्थिर हैं। फालो अप के लिए उन्हें 24 घंटे तक अस्पताल में और रखा जायेगा। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि अगर सर्प काटता है तो बिना समय गवायें अस्पताल लेकर आयें। झाड़ फूंक के चक्कर में समय बर्बाद करने से हालात और खराब हो जाती हैं समय रहते इलाज बहुत जरूरी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!