Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

KERAKAT NEWS. बीआरसी 24 न्यूज़ का असर-हरा पेड़ काटने व कटवाने वाले पर लगा जुर्माना

KERAKAT . जौनपुर जिले की केराकत कोतवाली के मुर्तजाबाद गांव में ग्राम समाज के जमीन पर उगा हरे पेड़ों को कटवाने व काटने वालो के उपर वन विभाग की पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई बीआरसी 24 न्यूज़ पर खबर चलने के बाद केराकत रेंजर की तरफ से की गई है।
हमारे रिपोर्टर राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने हरे पेड़ों की कटाई पर जब केराकत क्षेत्र के रेंजर से मोबाइल फोन पर बात किया तो उन्होंने बताया कि हरे पेड़ की कटाई करने वाले हमारी सीमा क्षेत्र से बाहर के थे इसके बावजूद हम लोगों ने उनके ऊपर वन एक्ट के तहत मुकदमा काम किया है और काटने वाले को ऊपर जुर्माना लगाकर जुर्माना भी जमा करवा दिया है।       केराकत में हरे पेड़ों की धड़ल्ले से हो रही कटाई नीचे क्लिक कर यह भी पढ़ें- https://www.brc24news.com/archives/43680
आपको बता दे की मुर्तज़ाबाद गांव में वन माफिया हरे पेड़ की कटाई धड़ल्ले से करते हुए रिपोर्टर के कमरे में कैद हो गए थे इसके बाद बीआरसी 24 न्यूज़ पर खबर चलाइ गई। जिसको संज्ञान में लेते हुए वन रेंजर ने लकड़ी माफियाओं के ऊपर कार्रवाई करने की बात बतायी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!