Breaking News

JAUNPUR NEWS. मड़ियाहूं के गांव में घूमता हुआ मिला बारहसिंगा हिरण, ग्रामीणों में हड़कम्प

JAUNPUR NEWS. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसीलस्थित सलारपुर जयरामपुर में बारहसिंघा हिरण मिलने से गांव में हड़कम्प मचा हुआ है। यह हिरण कहीं से भटक कर जयरामपुर के अनुसूचित बस्ती में पहुंच गया था। अलग तरह के दिखने वाले हिरण को रात में देखकर कई लोग घरों में घुस गए बाद में हिरण को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
बताते हैं कि सलारपुर जयरामपुर गांव में अनुचित बस्ती में मंगलवार की रात एक बारहसिंगा हिरण कहीं से भटककर बस्ती में पीछे-पीछे घूमने लगा। कई लोग खतरनाक जानवर समझ कर घरों में घुस गए तो बस्ती के आधा दर्जन कुत्ते हिरण को घेर कर काटने की कोशिश करने लगे जिससे हिरण काफी घायल हो गया और हिरण इधर-उधर उछल कूद कर भागने लगा। जब लोगों को समझ में आया कि यह कोई खतरनाक जानवर नहीं बल्कि बारहसिंगा हिरण है तो कुत्तों से बचाते हुए उसे पकड़ लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग डीएफओ को सूचना दिया। इसके बाद रात भर हिरण ग्रामीणों के देखरेख में गांव में रहा। बताते हैं कि वन विभाग से बुधवार की सुबह वीरेंद्र कुमार नामक युवक ने पहुंचकर डॉक्टर से उसका इलाज करवाया और उसे टोटो गाड़ी में लादकर मड़ियाहू जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा था कि टोटो में आंतरिक खराबी आने से वही खड़ी हो गई। इसके बाद सूचना मीडिया कर्मियों को मिली कि एक हिरण को शिकार बनाने के लिए ले जाया जा रहा है जो रेलवे क्रॉसिंग के पास टोटो गाड़ी में ढककर रखा गया है। मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने गाड़ी के पर्दे को हटाकर हिरण के वीडियो को बनाया और पूछताछ किया तो हिरण ले जाने वाला अपने आप को वन का कर्मचारी बताया। हिरण मिलने और वन विभाग को सौंपने की पुष्टि गांव के ग्राम प्रधान ने मीडिया कर्मियों से भी किया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!