JAUNPUR. जौनपुर जिले की पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने जिले में अपराध पर लगाम लगाने एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कई थानाध्यक्षों को वायरलेस पर इधर से उधर कर दिया है। जिसमें बदलापुर कोतवाली से मनोज कुमार पांडेय को लाइन हाजिर कर महाराजगंज के थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय को बदलापुर कोतवाली का चार्ज दिया गया। जबकि मीडिया सेल प्रभारी रहे राजाराम द्विवेदी को प्रभारी नेवढ़िया बनाया गया। वही नेवढ़िया थानाध्यक्ष अमित पांडेय को महाराजगंज थाने का चार्ज दिया गया।
बदलापुर कोतवाल मनोज पांडेय को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने लाइन हाजिर कर दिया है। इनके संबंध में पुलिस सूत्रों की माना जाए तो बदलापुर कोतवाली में पति-पत्नी कि विवाद को निपटाने के बजाय एसपी के आदेश की अवहेलना करने और पत्नी के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगने के कारण पुलिस अधीक्षक ने नाराज होकर लाइन हाजिर करने पर मजबूर हो गए। चर्चा है कि दो दिन पहले बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी में मारपीट हो गई जिसमें पत्नी ने मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने पर पहुंची लेकिन थानाध्यक्ष मनोज पांडेय मामले में हीला हवाली करने लगे इसके बाद पत्नी ने अपनी व्यथा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ को सुनाई। उनके आदेश पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। जब इसकी खबर बदलापुर कोतवाल मनोज पांडेय को लगी तो उन्होंने पत्नी के खिलाफ ही क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद नाराज पुलिस अधीक्षक को लगा कि जब मेरे आदेश में इंस्पेक्टर इतनी भ्रष्टाचार कर रहे हैं तो आम लोगों के साथ क्या करते होंगे इसके बाद नाराज होकर इंस्पेक्टर के ऊपर करवाई किया।
👆फोटो कैप्शन:
फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी