Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

JAUNPUR NEWS. फांसी लगने से महिला की मौत,पुलिस जांच में जुटी

JAUNPUR. जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के मंगरा गांव में विवाहिता की फांसी लगने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
बताया जा रहा है कि पूनम सरोज पत्नी अनिल सरोज की पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते महिला ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पति अनिल सरोज घर की रोजी रोटी चलाने के लिए मुंबई रहता था। कुछ दिन पहले अनिल को लकवा की शिकायत हो गई, जिसके चलते वह अपने घर आकर दवा कराने के लिए रुका था। पूनम व अनिल की शादी को लगभग 25 साल बताया जा रहा है । जिनसे एक लड़का व एक लड़की भी है। पूनम का मायका मलिकानपुर मडियाहूं बताया जा रहा है। पूनम का कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह आजीज आकर फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!