Breaking News

SURERI. ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व उनके जेठ के खिलाफ प्रदर्शन कर जताई नाराजगी।

SURERI. जौनपुर जिले के विकास खंड रामपुर के रामपुर निस्फी ग्राम सभा के वनवासी बस्ती के लोग ग्राम प्रधान के सह पर उनके जेठ के द्वारा आवास के लिए मिले धन से प्रति आवास लाभार्थियों से 20 हजार वसूलने से आक्रोशित लाभार्थियों समेत बस्ती के अन्य लोगों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।

विकासखंड रामपुर ग्राम पंचायत रामपुर निस्फी के वनवासी बस्ती के काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष रविवार की दोपहर इकट्ठा होकर ग्राम प्रधान कबिता देवी व उनके जेठ संजय यादव के खिलाफ पंचायत भवन के समीप प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान वनवासी बस्ती के लोगों का आरोप था कि ग्राम प्रधान के सह पर उनके जेठ संजय यादव द्वारा लाभार्थियों से सरकारी योजनाओं के बदले धन वसूली करते हैं तथा बात न मानने पर किसी का पेंशन कटवा देते हैं और किसी को अन्य योजनाओं से वंचित कर देने की धमकी देते हैं। गांव निवासी अनिल वनवासी, कमलेश व प्रधान वनवासी ने बताया कि ग्राम प्रधान के जेठ संजय यादव आवास के लिए आए पैसे में से 20 हजार रुपए ले लिए जिसकी वजह से हम लोगों का आवास पूर्ण नहीं हो सका। वहीं उषा वनवासी व कलावती वनवासी ने बताया कि ग्राम प्रधान व उनके जेठ द्वारा पेंशन कटवा दिया गया है व पुनः पेंशन चालू कराने के लिए पैसे की मांग की जा रही है। वहीं चाहे वनवासी ने बताया कि शौचालय के लिए आया 12 हजार रुपए निकलवाकर ले लिए, जिससे शौचालय का निर्माण नहीं हो सका और खुले में परिवार वालों को शौच के लिए जाना पड़ता है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रामपुर अभिनव सरोज ने बताया की प्रदर्शन की जानकारी नहीं है, मामले की जांच कराई जाएगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!