Breaking News
फाइल फोटो- मृतक जिलेदार दुबे

JAUNPUR NEWS. आम तोड़ने के दौरान प्रधान के पिता को लगी करंट हुई मौत, नहीं पहुंचा लेखपाल

JAUNPUR. नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में आम तोड़ने के दौरान पेड़ में करंट रहने के कारण के प्रधान के अधेड़ पिता की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मचा हुआ है।
रविवार की सुबह अहिरौली ग्राम के प्रधान आशीष दुबे के पिता जिलेदार दुबे के मकान से सटकर आम का पेड़ था। जिस पर आम लगा हुआ था। आम के पेड़ में दो-तीन आम पका हुआ देखकर जिलेदार दुबे ने सोचा की छत पर चलकर पके हुए आम को तोड़ दिया जाए। इसके बाद वह आम के पेड़ के पास पर पहुंचे और पके हुए आम को जैसे ही तोड़ने के लिए पेड़ को पकड़ा पेड़ के बीचो-बीच एक 440 वोल्ट का बिजली का करेंट भी दौड़ रहा था अंदेशा है कि पेड़ से बिजली का केबल टच रहने से कारण आम के पेड़ में पहले से ही करंट उतर रहा था जैसे ही दुबे ने पेड़ को पकड़ा उन्हें वह चिपका लिया। थोड़ी देर बाद वह छत से नीचे आ गिरे उनके गिरने की तेज आवाज से परिजन घर से बाहर निकले तो देखा जिलेदार दुबे बेसुध पड़े हुए हैं, जिन्होंने उन्हें उठाकर तुरंत इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय पर दिखाएं। डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दिया जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत होना बताया जा रहा है। मौत की समाचार परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
करंट से मौत की सूचना पर नहीं पहुंचा गांव का लेखपाल
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक जिलेदार दुबे के करंट लगने की सूचना विद्युत विभाग और क्षेत्रीय हल्का लेखपाल को प्रधान के कहने पर मौके पर मौजूद लोगों अन्य सूचना दिया लेकिन हल्का लेखपाल ने घटना को हल्के में लेते हुए मौके पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। जिसके कारण ग्रामीणों में लेखपाल के प्रति आक्रोश प्राप्त है वही ग्राम प्रधान को किसान दुर्घटना बीमा भी की कार्रवाई में भी दिक्कतें आ रही है हल्का लेखपाल के नहीं पहुंचने के कारण प्रधान ने अपने मृतक पिताजी का अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर ले जाकर कर दिया है।
इस संबंध में ग्राम प्रधान आशीष दुबे ने बताया कि हल्का लेखपाल को सूचना दिया गया लेकिन मौके पर नहीं पहुंचे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!