Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

MARIYAHU NEWS. सुभाषपुर गांव में विकास कार्यों में लाखों रुपए की सरकारी धन का दुरुपयोग

MARIYAHU. मड़ियाहूँ विकास क्षेत्र के सुबाषपुर गांव में विकास कार्यों के नाम पर प्रधान व सचिव की मिली भगत से लाखों रुपए सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए गांव निवासी दीपक सिंह ने उक्त मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा को जाँच का आदेश दिया हैं। शिकायती पत्र के अनुसार उक्त ग्राम में सचिव नियमों को दरकिनार कर पिछले पांच वर्षों से कार्यरत हैं। सचिव व ग्राम प्रधान के मिली भगत से हरिजन बस्ती में जेसीबी से नाली खुदवा कर जर्जर पाइप डालना, जेसीबी से अमृत सरोवर की खोदाई कर मनरेगा से भुगतान करना, इंटरलॉकिंग को उखाड़ कर पुनः उसी ईट से निर्माण कराये जाने समेत विभिन्न तरह के विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। जहाँ जिलाधिकारी द्वारा शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए डीसी मनरेगा को जांच का आदेश दिया गया हैं। वहीं शिकायत से नाराज प्रधान पति ने आधा दर्जन लोगों के साथ शिकायतकर्ता दीपक सिंह पर तीन दिन पूर्व लाइसेंसी रिवाल्वर लहराते हुए जान से मारने की धमकी दिया है जिसकी लिखित तहरीर शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!