Breaking News

JAUNPUR NEWS. बरसठी का एनम सेंटर में व्यवस्थाओं के लिए अभी भी रो रही

JAUNPUR. जौनपुर जिले की बरसठी विकासखंड के बरेठी गांव में स्थित एनम सेंटर अपने ही व्यवस्थाओं को लेकर आंसू बहा रही है। आज भी यह एनम सेंटर व्यवस्था पाने के लिए बांट जो रही है। क्षेत्र के भाजपा मंडल मंत्री की शिकायत के बावजूद भी करवाईनहीं हो रही है।
बरसठी विकास खण्ड के बरेठी गांव में आयुष्मान विभाग के अंतर्गत एक एनम सेन्टर स्थित है। जिसमें सरकारी ब्यवस्था सुलभ नहीं है। सेंटर में आलमारी, छत का पंखा, पीने का पानी जैसे अन्य कार्य की खराब हालत बनी हुई है। ऐसा नहीं है कि इन व्यवस्थाओं के लिए सरकार द्वारा धन नहीं दिया गया है बल्कि आरोप है कि धन भी आया लेकिन कहां गया आज तक पता नहीं चल पाया।
मंडल महामंत्री चंद्रशेखर सिंह ने 2021 से 2025 तक की एनम सेंटर में आए धन की जानकारी आइजीआरएस से करनी चाही लेकिन उन्हें जिम्मेदार अधिकारी जानकारी देने से इनकार कर दिया जिसे साफ पता चलता है कि एनम सेंटर के नाम पर लाखों रुपए की अब तक घोटाला हो चुकी है। चंद्रशेखर बताते हैं कि इसकी जानकारी उपस्वास्थ्य केंद्र बरसठी चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह से पूछा गया लेकिन उत्तर में कहा कि 16 जून को हमारी टीम आएगी तब हम आकर इसकी जानकारी देंगे। भाजपा मंडल मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने जिलाधिकारी से जांच करवाकर गबन धन को एनम सेंटर में लगवाने की मांग किया है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!