MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बन रही बाउंड्री को सोमवार की रात अराजक तत्वों में तोड़ दिया। मामले की सूचना अधीक्षक द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार भारती ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहू में अस्पताल के चारों ओर बाउंड्री बनाई गई थी। जिसे बीच में कुछ लोगों ने गिरा दिया था। जिसके कारण परिसर में घुसकर अराजक तत्व आए दिन छोटी-मोटी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। अधीक्षक ने बताया कि टूटी बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा था। सोमवार की रात अराजक तत्वों द्वारा नवनिर्मित बाउंड्री को गिरा दिया गया। मामले की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी