JAUNPUR. जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गोदाम मोहल्ला निवासी निधि गुप्ता पुत्री संजय कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता के पति, सास, ससुर, ननद समेत चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता निधि गुप्ता पुत्री संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2024 में प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी अजय कुमार मोदनवाल के साथ हुई थी। निधि पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे आठ लाख रुपए और एक बुलेट बाइक दहेज के लिए पुनः आए दिन प्रताड़ित करते रहे। एक दिन उसे ससुराल वाले कोई विषाक्त पदार्थ भी पिला दिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ने पर सूचना मेरे मायके वाले को दिया तब हमारे ससुराल पहुंचे और पुलिस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद तबियत ठीक हुई। ससुरालीजन के प्रताड़ना से उबकर वह अपने मायके मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गोदाम मोहल्ला में आकर रहने लगी। पीड़िता निधि गुप्ता की तहरीर पर मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने उसके पति अजय कुमार मोदनवाल, सास गीता देवी, ससुर कमलेश कुमार मोदनवाल, ननद आंचल मोदनवाल समेत चार लोगों के विरुद्ध सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
👆फोटो कैप्शन:
फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी