Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

JAUNPUR NEWS. चंदवक में 62 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

JAUNPUR. जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर मचहटी गांव निवासी एक अधेड़ अज्ञात कारणों से शुक्रवार को फांसी लगा लेने से मौत हो गयी।
चंदवक थाना क्षेत्र के हीरापुर मचहटी गांव निवासी सुदामा राम अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही चंदवक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच इस घटना से गहरा शोक व्याप्त है। दामाद संजय राम ने बताया कि सुदामा राम पिछले कुछ समय से तनाव में थे, लेकिन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों ने उन्हें एक शांत और मिलनसार व्यक्ति के रूप में याद किया।थाना प्रभारी चंदवक ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद घटना ने पूरे गांव में सन्नाटा पसार दिया है।सुदामा राम, पिता स्व. बजई राम, अपने पीछे बेटी पूनम राम और दामाद संजय राम को छोड़ गए हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!