MACHLISHAHAR. जौनपुर जिले के मछलीशहर तहसील सभागार में अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की उपस्थिति में शुक्रवार को भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का जन्मदिन मनाया गया। उपजिलाधिकारी (न्यायिक) पवन सिंह ने केक काटकर राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु असंख्य संघर्षों के बाद भी राष्ट्र और जनसेवा के लिए आपका संकल्प नारी शक्ति के नेतृत्व व सामर्थ्य का जीवंत प्रतीक है। देश के वंचितों और महिलाओं की कल्याण की दिशा में आपका संघर्ष और समर्पण हर किसी को प्रेरित करता है। आपके स्वास्थ्यपूर्ण सुदीर्घ जीवन की हम कामना करते हैं। इस अवसर पर तहसीलदार रवि रंजन कश्यप, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, विक्रम पासवान, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हुबेदार पटेल, महामंत्री नन्द लाल, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, आर पी सिंह, सुरेंद्र मणि शुक्ला, विनय पांडेय, कमलेश कुमार, अभिषेक सिंह, अंबिका बिंद, अजय सिंह, अनुराग सिन्हा, आलोक विश्वकर्मा, के बी सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी