Breaking News

MARIYAHU NEWS. बेलगाम लेखपाल का भ्रम टूटा, मड़ियाहूं से मछलीशहर हुआ स्थानांतरण

MARIYAHU.जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील के बेलगाम लेखपाल मनोज कुमार यादव का टूटा भ्रम, जिलाधिकारी ने लेखपाल का स्थानांतरण मड़ियाहूं तहसील से मछलीशहर कर दिया है। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से छोड़ देने का आदेश भी 19 जून को दिया है।
मड़ियाहू तहसील के रामपुर सर्किल में बेलगाम लेखपाल मनोज कुमार यादव का जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र द्वारा 19 जून को स्थानांतरण मछलीशहर तहसील में कर दिया गया है। उक्त लेखपाल के स्थानांतरण को लेकर मड़ियाहूं तहसील के अधिवक्ताओं ने करीब एक पखवाड़े से न्यायिक कार्य बंद कर एक-एक दिन का सांकेतिक हड़ताल कर रहे हैं। उनकी हड़ताल को नवागत एसडीएम सुनील कुमार भारती दरकिनार करते चले जा रहे थे। अधिवक्ताओं ने यहां तक आरोप लगा दिया की एसडीएम सुनील कुमार भारती उक्त बेलगाम लेखपाल का गाहे बगाहे सहयोग कर रहे हैं जिसके कारण उसको हटाया नहीं जा रहा है। इसके बाद अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद से मिलकर उक्त लेखपाल के बारे में जानकारी दिया। जिलाधिकारी ने तुरंत हटाने की सहमति देकर अधिवक्ताओं को आस्वस्थ किया। बताते हैं कि जिलाधिकारी का आदेश शनिवार को पहुंचा। लेखपाल मनोज कुमार यादव की मछलीशहर स्थानांतरण हो जाने से अधिवक्ताओं का अब हड़ताल खत्म हो जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि सोमवार से न्यायालय कार्य चलेगा और वादकारियों को राहत मिलेगी।

पढ़िये रहिए – आगे है लेखपाल मनोज यादव के पास अकूत कमाई कैसे आई, दरी पर बैठने वाला लेखपाल 25 लाख के गाड़ी से कैसे चलता है। सब कुछ डिटेल में 

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!