Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

BADLAPUR NEWS. तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार घायल।

BADLAPUR. जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय त्रिलोकी नहर पुलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक उसरा बाजार मार्ग की तरफ फरार हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन दोनों को वहां से किसी निजी अस्पताल ले गए।घायलों की पहचान शिवम यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी जिरकपुर थाना तेजीबाजार और अंशित यादव पुत्र अशोक यादव निवासी दनवा थाना तेजीबाजार के रूप में हुई। दोनों युवक रेलवे स्टेशन पर अपने परिजन को रिसीव करने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है व फरार पिकअप वाहन की तलाश में जुटी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!