Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

MUNGRABADSHAPUR NEWS. वेतन न मिलने से नाराज़ विद्युत कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

MUNGRABADSHAPUR. जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर विद्युत उपकेंद्र के निविदा कर्मचारी, लाइनमैन एवं मीटर रीडर कर्मचारी तीन माह का वेतन नहीं मिलने के कारण सोमवार को कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। नाराज़ कर्मचारियों ने विद्युत अधिकारियों व ठेकेदार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीओ को ज्ञापन सौंपाकर मांग किया।
निविदा कर्मचारीयों में सुभाष पटेल, मुकेश पाण्डेय, जोखू मिश्रा, जय कुमार श्रीवास्तव, अभिनव पाल, हुभनाथ सिंह, राकेश चौरसिया, विनय सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, विवेक पाण्डेय व सुरेंद्र पटेल आदि का कहना है कि विद्युत अधिकारी व ठेकेदार द्वारा तीन महीने का वेतन भुगतान न होने से कर्मचारियों का मासिक बजट बिगड़ जाता है। जिससे आर्थिक तंगी आ गई है और वे अपने परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ हैं। साथ ही उन्होंने सभी लाइनमैन विद्युत कर्मचारी को विद्युत सुरक्षित किट मुहैया कराने की मांग की।उन्होंने विद्युत उपखंड अधिकारी आलोक उपाध्याय को ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सभी निविदा कर्मचारियों कार्य का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी विद्युत अधिकारियों की होगी। प्रदर्शन करने में हरिश्चंद्र, रमाशंकर पटेल, धर्मेंद्र सिंह, राजेश, अर्जुन, रामभरोस, आनंद, बृजलाल, कुलदीप, रोहित, मोनू, आशू यादव व विनोद आदि लोग रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!