MACHLISHAHAR. जौनपुर जिले के मछलीशहर में मार्निंग वाक पर निकले युवक की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
सोनू पटेल(27 )पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पटेल निवासी जहांसापुर सोमवार को भोर में करीब 4 बजे घर से घूमने निकले थे ।
श्रीनेतगंज बाजार से लगभग 100 मीटर पहले जौनपुर इलाहाबाद हाईवे रोड पर किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हुए।सड़क किनारे गिरे हुए थे कि सुबह टहलने निकले अन्य लोगों ने उन्हें पटरी पर गिरा देखा तो पुलिस को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें लेकर अस्पताल आए जहा डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। चचेरे भाई मनोज कुमार पटेल की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रभारी निरीक्षक विनीत राय का कहना है कि मामले में चचेरे भाई मनोज कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृत युवक को 5वर्ष की एक बेटी शिवानी पटेल है। घर के बड़े बेटे होने के कारण घर की जिम्मेदारी भी इन्ही के ऊपर थी। घटना स्थल पर पहुंचे परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी