MACHLISHAHAR. जौनपुर जिले के मछलीशहर नगर के पूराकाजी मोहल्ले में दो मंजिला छत से गिरने से युवक की मौत हो गई।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के उक्त मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय बुद्धू पुत्र राम शिरोमणि रविवार की शाम 5 बजे गर्मी के कारण अपने दो मंजिला छत पर टहल रहा थे। छत पर रेलिंग नहीं बनी थी। अचानक युवक का पैर फिसल गया और असंतुलित होकर नीचे गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जा रहे थे कि रास्ते में युवक की मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना मृतक का दाह संस्कार कर दिए। मृतक ट्राली चलाकर जीवन यापन करता था। मृतक की कई वर्ष पहले शादी हुई तो और पत्नी छोड़ चुकी थी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी