Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

SURERI NEWS. जमीनी विवाद में महिला ने पुलिस अधीक्षक से जान माल के रक्षा की लगाई गुहार

SURERI . जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के ग्राम सोरहाँ (पूरे दयाल) गांव निवासी महिला ने अपनी ही पड़ोसी से जमीनी विवाद में जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। देखना है कि महिला को पुलिस कप्तान द्वारा किस प्रकार की न्याय मिलती है।

सोरहा पूरेदयाल गांव निवासी अहिल्याबाई पत्नी लालता प्रसाद यादव ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ.कौस्तुभ को लिखित प्रार्थना पत्र देकर विपक्षी जयप्रकाश यादव पुत्र स्वर्गीय शारदा प्रसाद यादव पर जान माल का खतरा बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला अहिल्या देवी ने बताया कि विपक्षी जयप्रकाश यादव स्व. शारदा प्रसाद यादव आए दिन मारते-पिटते एवं गाली गलौज देते रहते हैं। बीते 7 जून को प्रार्थनी का बेटा अपनी जमीन में मकान बनाने के लिए नींव खोद रहा था कि विपक्षी जयप्रकाश यादव ने विरोध करते हुए काम करने से मना किया। जिस पर 8 जून को अहिल्याबाई ने सूरेरी थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को जानकारी देते हुए मामले से अवगत कराया। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल की और विपक्षी को फटकार लगाते हुए मकान नहीं रोकने की चेतावनी भी दी। इसके बावजूद विपक्षी ने मकान बनाने से मना कर रहा है।
अहिल्याबाई ने बताया कि विपक्षी का भाई ओम प्रकाश यादव एवं सुजीत यादव उर्फ बाबा मुंबई से आ रहे हैं। जिनसे मुझे जान माल का खतरा है। वह लोग धमकी दे रहे हैं कि आएंगे तो मार कर फेंक देंगे। जिस तरह से संतोष ने शिव शंकर को मार कर फेंका था कुछ नहीं हुआ इसी तरह से मेरा भी कुछ नहीं होगा। संतोष प्रधान ने कहा है कि मारकर फेंक दो और मेरे पास चले आओ जो होगा देखा जाएगा। ऐसे में पूरा परिवार डरा एवं सहमा हुआ है। पुलिस अधीक्षक में महिला को न्याय देने का पूरा भरोसा दिया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!