SRAYKHWAJA. जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा गांव निवासी एक 23 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मौत पर सोमवार को कोइरीडीहा बाजार शोक में पूरी तरह बंद रहा। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और स्थानीय लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए स्वेच्छा से व्यापारिक गतिविधियां ठप रखीं। मृतक के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर खेतासराय पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरायख्वाजा के कोइरीडीहा गांव निवासी रमेश चंद्र गुप्ता घर से 200 मीटर दूर नाश्ता की छोटी दुकान खोल रखी है। रमेश को तीन पुत्र सन्नी (26), रवनीत (24) और विनीत (20) है। परिवार के भरण पोषण के लिए रमेश दुकान चलाते है। रविवार दोपहर 2 बजे रमेश का 24 वर्षीय पुत्र रवनीत खेतासराय थाना क्षेत्र डेढसौली गांव अपने मित्र के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला था।शाम करीब 6 बजे परिजनों को सूचना मिली जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर डोभी मोड़ के पास सड़क हादसे में रवनीत गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों के हाथ पांव फूल आए, स्वजनों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो रवनीत की हालत बेहद नाजुक थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां करीब 1 घंटे इलाज के दौरान रवनीत ने दम तोड़ दिया उधर रवनीत की मौत खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रवनीत के पिता रमेश चंद्र की समाज में अच्छी पहचान होने के चलते रात से ही लोगों का आने जाने का सिलसिला जारी हुआ लोग मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।सोमवार को कोइरीडीहा बाजार में व्यापारियों ने अपनी दुकान को बंद करके रवनीत के चले जाने का शोक मनाया। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक बाजार में रौनक नही दिखी।खेतासराय थाना प्रभारी ने बताया की पिता के तहरीर पर केस पंजीकृत किया गया विधिक कार्रवाई की जा रही है।
👆फोटो कैप्शन:
फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी