Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

GAURABADSHAPUR NEWS. कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

GAURABADSHAPUR. जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।
बक्सा थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी रुपेश अपनी बाइक से जौनपुर- केराकत हाईवे होते हुए मुफ्तीगंज जा रहे थे जैसे ही दोपहर में तीन बजे रूपेश की बाइक थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दिया, टक्कर लगते ही बाइक सवार रूपेश (51) सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी चोरसंड भिजवाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रुपेश के सर में काफी चोट आई है। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। घायल के द्वारा तहरीर देने पर उक्त अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!