SHAHGANJ. जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सिधाई मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
क्षेत्र के जौनपुर मार्ग स्थित अक्खन सराय गांव के समीप सिधाई मोड़ पर सिधाई गांव निवासी 30 वर्षीय लालू यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव बुधवार की रात सड़क पार करके घर जा रहा था।कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। जिसमें लालू गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी 28 वर्षीय शुभम पुत्र शंकर और खेतासराय बाजार निवासी 32 वर्षीय रेहान पुत्र रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने लालू यादव और शुभम की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं लालू यादव को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी