Breaking News

MARIYAHU NEWS. आपातकाल लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की हत्या थी- बोले प्रदेश मंत्री शंकर गिरी

MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहू नगर में स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश पर देश में कांग्रेस द्वारा आपातकाल लगायें जाने के 50 वर्ष पूरे होने पर मछलीशहर जिले के संगठन द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित किया गया जिसमें भाजपा की पार्टी की प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने बतौर मुख्य अतिथि वार्ता करते हुए कहा कि आज से 50 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को लोकतांत्रिक मूल्यों संवैधानिक संस्थाओं की हत्या करते हुए कांग्रेस की तत्कालीन इंदिरा सरकार ने देश में आपातकाल लागू किया था। यह आपातकाल किसी युद्ध या आंतरिक विद्रोह के कारण नहीं, बल्कि कांग्रेस द्वारा अपने चुनाव को रद्द किए जाने या सत्ता बचाने के लिए किया गया था। इस काले अध्याय में न केवल लोकतांत्रिकता संस्थाओं को नेस्तनाबूद किया गया, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्याय पालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचला गया। जब-जब भी देश व प्रदेशों में कांग्रेस की सत्ता संकट में होती है तो वह संविधान के साथ छेड़छाड़ करने से नहीं चूकती हैं।

फोटो- प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्य अतिथि

आपातकाल के दौरान रातों—रात देश भर में नेताओं को बंदी बना लिया गया। प्रेस के सभी कार्यालयों की बिजली काट दी गई और रेडियो के माध्यम से देश में तानाशाही युक्त आपातकाल की सूचना दी गई। संविधान के अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग कर लोकतंत्र व संसद व न्याय पालिका को अपंग बना दिया गया। यह केवल इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा इंदिरा गांधी की चुनावी सदस्यता रद्द करने के निर्णय को निष्क्रिय करने व अपनी कुर्सी बचाने के लिए किया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने बताया कि जिस संविधान की शपथ लेकर इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी थी, उसी संविधान की आत्मा को कुचलते हुए उन्होंने लोकतंत्र को एक झटके में तानाशाही में बदल दिया। उन्होंने नैतिकता से इस्तीफा देने के बजाय खडयंत्र कर पूरी व्यवस्था को कठपुतली बना दिया और कार्यपालिका, विधायिका, न्याय पालिका सहित लोकतंत्र के तीनों स्तम्भों को बंधक बनाकर कर सत्ता के आगे घुटने टेकने को मजबूर कर दिया।

फोटो- प्रदर्शनी का उद्घाटन करते भाजपा प्रदेश मंत्री

प्रेस वार्ता के बाद मुख्य अतिथि ने आपातकाल पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह,  मड़ियाहूं विधायक डा. आर.के. पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, डा. श्याम दत्त दूबे, अभिषेक सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, मनोज चौरसिया, नितेश सेठ, मोहनलाल चौरसिया ब्रह्म देव तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!