Breaking News

JAUNPUR NEWS. सुरेरी थाने पर तैनात चर्चित सिपाही इबरान अली पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

JAUNPUR. जौनपुर जनपद के सुरेरी थाने पर वर्षों से तैनात चर्चित सिपाही के ऊपर उन्हीं की तैनाती स्थल पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज होने से पुलिस महकमें समेत क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सुरेरी थाने पर वर्षों से तैनात इबरान अली अपने ही थाने पर भ्रष्टाचार के आरोप में फंसने के कारण चर्चा में आ गए हैं। तैनाती स्थल पर मुकदमा दर्ज होने से इबरान अली की मुश्किलें बढ़ गई है। ऐसे तो सिपाही बीते कई वर्षों से सुरेरी में थाने पर चर्चित रहा है।
उक्त चर्चित सिपाही के बारे में बताया जाता है कि जब से उक्त सिपाही थाने में तैनात हुआ है अपने तैनाती के दौरान थाने पर कई थानाध्यक्षों के पोस्टिंग होते ही जुगत बनाकर उनको अपने वशीभूत कर लेने की जादूई कला से परिपूर्ण था। बताते हैं कि थानाध्यक्ष से सेटिंग हो जाने के बाद सिपाही के अनुसार थानाध्यक्ष निर्णय लेने व फरमान जारी करने का कार्य करना शुरू कर देते थे।
आरोप है कि सुरेरी थाना क्षेत्र के भदखिन गांव का एक पीड़ित पड़ोसी से हुए विवाद के मामले में दर्ज एनसीआर की विवेचना कराने के लिए सुरेरी थाना पहुंचा जहां विवेचना करने वाले विवेचक के इंतजार में पीड़ित बैठा था। इसी दौरान उक्त चर्चित सिपाही इबरान अली थाने पर बैठे पीड़ित को थाने के बाहर बुलाकर थाने आने की जानकारी लिया फिर पीड़ित से कोई काम होने से पूर्व बियर पिलाने की बात किया। जिस पर पीड़ित ने सिपाही को 100 रूपए निकालकर देने लगा तो सिपाही ने 160 रुपए प्रति बियर का रेट बताया और कहा कम से कम दो बियर का 300 रूपए दे दीजिए तभी आगे कोई काम की बात हो पाएगी। पीड़ित के पास पैसा न देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। उसने सिपाही को 300 रूपए दिया तो सिपाही ने पीड़ित से विवेचना पता करने की बात कही और बताया कुछ पैसा पहले दे देना बाकी काम होने के बाद देना है। लेकिन पीड़ित का काम नहीं हुआ और वह थाने का चक्कर लगाता रहा।
जब पीड़ित थककर चूर हो गया तो सिपाही द्वारा बीयर पीने के लिए पैसे लेने की शिकायत पीड़ित ने जब पुलिस उच्चाधिकारियों से की तो उच्चाधिकारी द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच में दोषी मिलने पर सिपाही इबरान अली के खिलाफ सुरेरी थाने पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हो गया। यह जानकारी जैसे ही क्षेत्र में अन्य लोगों को हुई तो लोग चर्चा करना शुरू कर दिए की यदि उच्चाधिकारी थाने पर तैनात कुछ अन्य सिपाहियों की गतिविधियों पर नजर रखें तो इन्हीं के तरीके कुछ और लोग भी इसी कार्य में संलिप्त पाए जाएंगे। तैनाती के ही थाने पर सिपाही पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज होने से पुलिस के उच्चाधिकारियों के ईमानदारी का मिसाल क्षेत्र समेत जिले में चर्चा का विषय बना रहा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!