JALALPUR. जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर (चक्के) गांव के पास दिनदहाड़े एक छात्रा के अपहरण की सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपहरण करने वाले बदमाशों की तलाश तेजी के साथ कर रही है। परिजनों की माना जाए तो छात्रा को स्कूल से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों द्वारा अगवा कर ली गई।
बताया जाता है कि छात्रा जैसे ही स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी तभी रास्ते में कई बाइकों पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उसे जबरन पकड़ लिया और एक बाइक पर बैठाकर चक्के की ओर छात्रा लेकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही परिवार ने तत्काल जलालपुर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जहां बदमाशों की तलाश में जुट गई है वही घटना की जांच करने में जुटी हुई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी