Breaking News

MARIYAHU NEWS. अंबेडकर मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की कोशिश पर थाने में दिया तहरीर, तनाव व्याप्त।

MARIYAHU. मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के जगदीशपुर लोरिका में ग्रामीणों ने भीमराव अंबेडकर की लगी मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए मड़ियाहूं थाने में तहरीर दी है। मूर्ति तोड़ने को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है


बताया जाता है कि जगदीशपुर लोरिका में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति 4 साल पूर्व से बंजर खाते की जमीन में लगाई गई थी। आरोप है कि गांव के ही ओमप्रकाश दुबे पुत्र गया प्रसाद दुबे अपने चक की जोताई ट्रैक्टर से करवाते समय मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश किया जिस पर ग्रामीणों ने विरोध किया तो विपक्षी ओमप्रकाश दुबे ने महिलाओं पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डालने की धमकी दी। जिससे विवाद बढ़ गया और धक्का मुक्की होने से दोनों पक्षों में मामूली चोटे आई। नाराज ग्रामीणों ने भारी संख्या में थाने में पहुंचकर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि धक्का मुक्की के समय एक पक्ष से एक महिला और दूसरे पक्ष से ओमप्रकाश दुबे के लड़के को मामूली चोटे आई हैं। जिसका पुलिस ने मेडिकल करवाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक पक्षीय मुकदमा दर्ज करने की कोशिश दूसरे पक्ष से की जा रही है वहीं पर मड़ियाहूं थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को बताया कि लेखपाल और कानून को भेज कर मौके का मुआयना कराया जा रहा है। जो भी पक्ष दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोप है कि विपक्षी अपना चक बताकर मुर्ति को बार-बार क्षतिग्रस्त करने की कोशिश करते हैं। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों महिलाओं सहित ग्रामीण मौजूद रहे। घटना को लेकर अंबेडकर अनुयायियों में आक्रोश व्याप्त है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!