Breaking News

फैजाबाद। ग्राम्य गौरव पुस्तक विमोचन के साथ अंतरप्रांतीय ग्रापए का पत्रकार सम्मेलन संपन्न

फैजाबाद। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद इकाई अयोध्या द्वारा अंतरप्रांतीय पत्रकार सम्मेलन आचार्य नरेंद्र देव फैजाबाद के बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि न्याय मूर्ति श्री सुरेश कुमार गुप्ता, अपर मुख्य सचिव श्रीएल वेंकटेश्वर लूं एवं विशिष्ट मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महिला पत्रकार गुरुकुल भाग्या ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने ग्राम गौरव पुस्तक का विमोचन किया है। अंत में तमाम जिला से आए जिलाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, एवं पत्रकारों का सम्मान किया गया।

मुख्य वक्ता एवं ग्रापए के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने विचार संगोष्ठी में पत्रकारिता और समाज पर बोलते हुए सूर्यवंश की धरती अयोध्या को प्रणाम करते हुए अपनी बातों की शुरुआत किया। उन्होंने कहा कि समाज में विसंगतियां बढ़ती है तो उन्मूलन का प्रयास होता है। कोई भी परिस्थिति बने पत्रकारों की कलम नहीं रुकनी चाहिए। हमारी सुख सुविधाएं भले ही छीन ले लेकिन समाज की आवश्यकता को नहीं छीने। जैसा समाज होगा उसी प्रकार मीडिया पर प्रभाव पड़ेगा। इसके लिए खाद पानी की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि आज हम अयोध्या की धरती पर इकठ्ठे है तो यह बाबू बालेश्वर का तप है। जिन्होंने प्रदेश के कोने-कोने में इस संगठन को बढ़ाने का काम किया।


प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह आज समाज में काफी विकृतियां हो गई है। किसी भी बात को लेकर बार बार पुलिस बुलाना विकृतियों को जन्म दे रहा है। माता पिता का बात नहीं मानना समाज को ग़लत रास्ते पर ले जा रहा है। इस विकृतियों में मोबाइल का अहम योगदान है इसे दूर करने की जरूरत है नहीं तो हम पाश्चात्य संस्कृति में चले जाएगे।
प्रदेश महासचिव डा. नरेश पाल सिंह ग्राप को 1982 में वट लगाया गया आज वटवृक्ष हो गया है। आज प्रदेश में जो हत्याएं हो रही है उसमें सम्पादकीय का पृष्ठ छोड़ा गया। जो बहादुरी का प्रतीक है।

फोटो- पुस्तक का विमोचन करते मुख्य अतिथि गण

मुख्य विकास अधिकारी यह चिंतन मनन का शिविर है। पत्रकारिकता आईना है। योजनाओं को बताना पत्रकार के द्वारा जागरूक करना है
संजय द्विवेदी प्रदेश महासचिव जापर कृपा राम की होगी ताकि कृपा सब पर होगी के साथ बोले कि अगर अपर मुख्य सचिव का ध्यान होगा कि तो ग्रापए की दिशा बदल जाएगी।

अपर मुख्य सचिव तपस्या के बिना समाज आगे नहीं जा सकता। सलाम करने के लिए दया होना चाहिए इसके लिए संवाद जरूरी है। विकसित भारत बनाने के लिए जहां गलत हो रहा है उसका विरोध करना है। इसके लिए अगर शहादत देना पड़े तो शहादत देना चाहिए। उन्होंने कहा की पत्रकार अगर सच्चाई से समाचारों का उजागर करें तो निश्चित है अमृतकाल में विकसित भारत बनेगा। इतनी शानदार संगोष्ठी आयोजित करने के लिए मैं सबके सामने नतमस्तक होता हूं।


मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों के द्वारा दिया गया समाचार से समाज में सकारात्मक सुधार आ रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि पत्रकारों के चाहिए की अंतिम व्यक्ति की आवाज बने और उनका निस्तारण करने का योगदान करें और यही अंतिम ग्रामीण पत्रकारिता का उद्देश्य है। पत्रकारों की चाहिए कि अपनी वाणी और क्षेत्र से समाज की सेवा करें।


अंत में कार्यक्रम के आयोजक अयोध्या के जिलाध्यक्ष देवब्रत वर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।
पत्रकार सम्मेलन में जौनपुर से जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना, डॉ नीरज सोनी, प्रशांत पांडेय, मनोज गुप्ता, सतेन्द्र मिश्रा,
ओमप्रकाश द्विवेदी, विरेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री संजय द्विवेदी, रोहतास सिंह, रामनरेश चौहान, राम कुमार राय, सुमन गुप्ता राजेश सिंह, आफत, प्रो.के एन सिंह, केके गुप्ता, के एन सिंह, कैप्टन विरेन्द्र सिंह, वीरभद्र सिंह राजेश सिंह, संजय राठी समेत अन्य पत्रकारगण मौजूद रहे। संचालन कृष्ण कुमार तिवारी ने किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!