Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

JAUNPUR NEWS. अवैध तमंचा के साथ युवक की तस्वीर वायरल, पुलिस जांच में जुटी

JAUNPUR. सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की अवैध तमंचे के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल होते ही यह फोटो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैलने लगी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
तस्वीर में युवक दो तमंचों के साथ दिखाई दे रहा है। एक उसने अपने हाथ में पकड़ा है, जबकि दूसरा कमर में बेल्ट के सहारे खोंसा हुआ है। यह तस्वीर बृहस्पतिवार को वायरल हुई, जिसमें युवक नीले रंग की शर्ट और काले रंग की जीन्स पहने हुए नजर आ रहा है। तस्वीर की गंभीरता को देखते हुए सरायख्वाजा पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि वायरल तस्वीर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ही किसी गांव के प्रतीत हो रहा है, हालांकि अभी इसकी सटीक पुष्टि की जा रही है।
थाना प्रभारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह तस्वीर लगभग एक वर्ष पुरानी लग रही है, जो अब जाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। लेकिन इसमें जो युवक अवैध हथियार के साथ दिख रहा है, उसकी पहचान के लिए पुलिस तकनीकी विश्लेषण के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ भी कर रही है। वायरल हो रही तस्वीरों की जांच साइबर सेल की मदद से भी की जा रही है ताकि युवक की पहचान और लोकेशन का पता चल सके।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!