MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं तहसील के एक अधिवक्ता को दबंगों द्वारा पिटाई किए जाने के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं करने के कारण अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूम-घूम कर थानेदार मुर्दाबाद के नारों के साथ जमकर प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस ने घटना में प्राथमिक दर्ज कर लिया है।

बीते 30 जून को मड़ियाहूं तहसील के अधिवक्ता नेवढ़िया थाना के धनेथू निवासी अवधेश तिवारी अपने घर से 10:00 बजे सुबह तहसील आ रहे थे कि बांसापुर जुड़पुर के बीच चक सुमेस्सरपुर तिराहे के पास चार अज्ञात लोग लाठी डंडा हाकी लेकर खड़े थे और उनके बाइक को रोक लिया जैसे ही अधिवक्ता रुके सभी अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और हॉकी लाठी डंडा से जमकर पिटाई कर दिया। जिससे अधिवक्ता के दाहिने हाथ की अंगुली टूट गई और शरीर में गंभीर चोटे आई है। किसी तरह आसपास के लोगों ने पहुंचकर ललकारते हुए बदमाश की तरफ बढ़े तब जाकर बदमाश मौके से फरार हुए और अधिवक्ता की जान बच सकी।
अधिवक्ता थाने पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया जिसमें आरोप है कि पुलिस ने अधिवक्ता के तहरीर बदलवाते हुए मामूली धारा में मुकदमा लिखकर कार्रवाई करते हुए मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया। अधिक चोट लगने के कारण अधिवक्ता दो दिनों तक तहसील नहीं आ सके। गुरुवार को अधिवक्ता ने तहसील पहुंचकर तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी एवं अध्यक्ष सूर्यमणि यादव को सूचना दिया। सूचना जैसे ही अधिवक्ताओं की मिली अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और अध्यक्ष महामंत्री के नेतृत्व में तहसील परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने थाना अध्यक्ष नेवढ़िया मुर्दाबाद, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारों के साथ सड़क पर भी प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मांग किया कि पीड़ित अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाई जाए और अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी किया जाए नहीं तो अधिवक्ता बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी