Breaking News

RAMPUR NEWS. विकलांग के ऊपर हुए हमले में ब्राह्मण संगठन की युवक समेत दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में मंगलवार की रात तथाकथित ब्राह्मण संगठन के एक युवक समेत अन्य के द्वारा दोनों पैरों और कमर से विकलांग चाट की दुकान चला रहे युवक से सामान लेने के बाद पैसा नहीं देने के मामले में हुई तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार की शाम मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया। इन दिनों रामपुर थाना क्षेत्र में तथाकथित ब्राह्मण संगठन का आतंक फैला हुआ है वह किसी को भी किसी भी समय मारपीट कर अपनी बात रखने के लिए थाने का घेराव तक कर रहे हैं जिससे उन पर कार्रवाई न हो सके। लेकिन पुलिस ने भी कमर कस लिया है कि अगर कोई तथाकथित ब्राह्मण संगठन का रामपुर थाना क्षेत्र में घटना करता है तो उस पर मुकदमा जरूर करेगा।
दोनों पैर और कमर से विकलांग चाट विक्रेता का मामला क्या है
थाना क्षेत्र के धनुहां गांव सभा निवासी हरिश्चंद्र जायसवाल है जो दोनों पैर और कमर से विकलांग है। मंगलवार की शाम मुकेश यादव और पुनीत तिवारी जो तथाकथित ब्राह्मण संगठन का सदस्य बताया जाता है पहुंचकर विकलांग के दुकान पर चाट खाते हैं और घर ले जाने के लिए उनकी दुकान से चाट एवं अन्य सामान पार्सल कराते हैं। जब विकलांग पैसे की मांग करता है तो तथाकथित संगठन का सदस्य कहता है कि पैसे मांगते हो तुम्हारी दुकान बंद करवा दूंगा जानते नहीं मैं ब्राह्मण संगठन का सदस्य हूं पत्रकारों को थाने में खिंचवाकर माफी मंगवा सकता हूं तुम्हारा दुकान बंद करवाने में एक मिनट भी नहीं लगेगा। कहकर सभी दबंग बिना पैसे विकलांग को दिए चलते बने। अपना दबाव कायम रहे इसके लिए उसी रात लगभग 11:00 बजे ब्राह्मण संगठन का युवक और दो अन्य लोग पहुंच कर मारपीट करते हैं ईट और पत्थरों से मारकर अलमारी अन्य सामान तोड़ देते हैं आरोप तो यहां तक है कि लूटपाट भी करते हैं। उसके बाद दहशत फैलाते हुए बाइक पर बैठकर चले जाते हैं। किसी ने इन दबंगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है जिसके बाद पुलिस सक्रीय होती है और बुधवार की शाम विकलांग के घर पहुंच कर विकलांग को थाने लाते हैं और उनसे तहरीर लेकर तथाकथित ब्राह्मण संगठन के सदस्य पुनीत तिवारी, मुकेश यादव एवं एक अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर लेते हैं।
विकलांग के ऊपर तथाकथित ब्राह्मण संगठन द्वारा समझौते का बनाया जा रहा है दबाव
बताया जाता है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद जैसे ही तथाकथित ब्राह्मण संगठन के अन्य सदस्यों को खबर लगती है तो वह बौखला जाते हैं। हिंदू बिरादरी में अपनी पकड़ कमजोर होते देख तथाकथित संगठन के सदस्यों द्वारा विकलांग के घर पहुंच कर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इस समय विकलांग काफी मानसिक रूप से परेशान है और उसका पूरा परिवार भयभीत है क्योंकि तथाकथित संगठन समझौता न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है। इस में अगर प्रशासन विकलांग परिवार के साथ खड़ा नहीं होता तो समझौता भी होना माना जा रहा है।
फिलहाल रामपुर में तथाकथित ब्राह्मण संगठन का हिंदुओं पर आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। वह किसी भी हिंदू को किसी भी जगह पकड़कर बेइज्जत करना और मारपीट कर समझौता करना उनकी आदत में शुमार हो गया।

फाईल फोटो- इंस्पेक्टर के सामने तथाकथित ब्राह्मण संगठन के सदस्यों ने जबरदस्ती माफी मंगवाते हुए

अब तक रामपुर में कई घटनाएं हो चुकी है जिससे इन तथाकथित ब्राह्मण संगठन से हिंदू आहत है।
पहली ताजा घटना हिंदू बिरादरी के पत्रकार बृजराज चौरसिया के साथ तथाकथित ब्राह्मण संगठन के द्वारा की गई है। जिसमें इटावा की घटना को लेकर पत्रकार द्वारा जाति पाति को खत्म करने के लिए कमेंट पर तथाकथित संगठन ने इकट्ठे होकर पत्रकार को थाने के अंदर बुलाया गया और उसे जबरदस्ती माफी मंगवाई गई थाने के अंदर ही इंस्पेक्टर के सामने वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर बेइज्जत करने का प्रयास किया गया।

फाईल फोटो-मजदूर को मारने के लिए चप्पल निकालता ब्राह्मण युवक

दूसरी घटना सिधवन चौकी के पास एक तथाकथित ब्राह्मण संगठन के युवक द्वारा एक हिंदू मजदूर दलित की पिटाई की गई और चप्पल निकाल कर पिटाई करने की धमकी दी गई। जिसकी वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान में लेकर कार्रवाई करना शुरू किया तो संगठन ने दलित मजदूर के घर पहुंचकर अपना दबाव बनाया। जिसके बाद पुलिस को मारपीट करने वाले युवक का शांति भंग में चालान करना पड़ा।

फोटो- ब्राह्मण युवक के द्वारा धमकी देने पर मोहर्रम के दिन पीड़ित ताजियादार

तीसरी घटना धनुहां बाजार में मोहर्रम के दिन दिन हुई। जहां पर तथाकथित ब्राह्मण संगठन के एक युवक ने रात में पहुंचकर ताजिया दारों को धमकाया गया और सुबह ताजिया उठाने पर मारने की भी धमकी दिया गया। जब एक सैकड़ा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने थाने पर पहुंचकर ब्राह्मण संगठन की युवक की शिकायत किया तो पुलिस सक्रीय हुई। क्योंकि यह कार्य करने वाला संगठन का जरूर था लेकिन इस वार्ड का सभासद भी था इसके बावजूद पुलिस ने उसे पकड़कर थाने पर लाया तब मुस्लिम समुदाय पर दबाव बनाया गया इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।
रामपुर बाजार में तथाकथित ब्राह्मण संगठन का पूरी तरह आतंक फैला हुआ है कोई भी हिंदू इनके खिलाफ आवाज उठाने के लिए हिम्मत नहीं कर सकता अगर वह हिम्मत करता है तो उसकी हालत पत्रकार के साथ हुए हालत की तरह होती है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!