Breaking News

BARASATHI NEWS. इंटरसिटी ट्रेन पर अराजक तत्वों ने की अंधाधुंध पत्थरबाजी

BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के कटवार हाल्ट व सरसरा हाल्ट के बीच जौनपुर से रायबरेली जाने वाली इंटर सिटी ट्रेन पर कुछ अराजक तत्वों ने बुधवार को पत्थर बाजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पत्थरबाजी में ट्रेन के कई खिड़की का शीशा टूट गया है, इसमें कुछ यात्री भी घायल हुए है। लेकिन उनका नाम नहीं पता चल पाया है। अचानक ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी से ट्रेन के यात्रियों में दहशत फैल गयी।

आरपीएफ प्रभारी जंघई प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जौनपुर से रायबरेली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस कटवार हाल्ट स्टेशन पहुंची तभी अचानक चेन पुलिंग कर दिया गया। जैसे ही ट्रेन रुकी करीब 6 लोग ट्रेन पर अंधाधुंध पत्थर चलाने लगे। यह देख कोच में बैठे यात्री में चीख पुकार मच गई। लोग कोच में ही आड़ लेकर छुपने लगे । पत्थर लगने से चोट लग गयी। कोच के कई खिड़की के शीशे टूट गए। कुछ यात्रियों को भी पत्थर लगने से चोट लग गयी है। कुछ देर बाद ट्रेन रवाना हुई। अब पत्थर क्यों चलाया गया यह पता नहीं चल सका।
आरपीएफ प्रभारी जंघई प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया जा रहा है। उसके आधार पर सभी को चिन्हित किया जा रहा है। इसमें मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!