Breaking News

SHAHGANJ NEWS.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भगवा ध्वज तले मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

SHAHGANJ. जौनपुर जिले के शाहगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम श्रीराम शाखा पक्का पोखरा गुरु जी के मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हर्ष चन्द जायसवाल की उपस्थिति में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस दौरान कहा कि संघ ने गुरु हमारे प्राचीन काल से परम पवित्र भगवा ध्वज को ही क्यों माना क्योंकि यह भगवा ध्वज पूजन हम सभी के प्रति सच्ची आस्था है। व्यक्ति को गुरु ना मान कर तत्व को गुरु मानता है। वक्ता ने बताया कि नगर में संघ विपरीत परिस्थितियों में हृदय नाथ जी के प्रयासो से नगर मे संघ कार्य बढ़ा। संघ पंच परिवर्तन के माध्यम से पूरे देश में जागृत करने हेतु शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व का बोध, तथा नागरिक कर्तव्य हैं। इस अवसर पर सह नगर संघचालक श्रीराम अग्रहरि, नगर कार्यवाह हनुमान प्रसाद, सह नगर कार्यवाह मुकेश, नगर प्रचारक रवि, व्यवस्था प्रमुख रुपेश जायसवाल, जिला घोष प्रमुख मुकेश, मुख्य शिक्षक अजय, गोपाल,राम अवतार, राम पलट अग्रहरि एवं संजय, राहुल, अमन आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!