Breaking News

JAUNPUR NEWS. मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने आरोपित के घर कुर्की की नोटिस किया चस्पा।

JAUNPUR. जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे व्यक्ति की गिरफ्तारी न होने पर मा 0 न्यायालय के आदेश पर धारा 84 के तहत कार्रवाई करते हुए पूरे गांव में डुगडगी पिटवाकर आरोपित के घर पर नोटिस चस्पा किया।
क्षेत्र के करनौली गांव निवासी आलोक मिश्रा पुत्र जोखू लाल मिश्रा के विरुद्ध मार्च 2025 में थाने में मुकदमा होने के बाद से ही फरार है। पुलिस ने हर संभावित स्थान पर दबिश देकर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया।, लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हुआ। जिसके चलते जौनपुर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसके खिलाफ धारा 84 के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया। जिसके बाद उनके आदेश पर मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को सुबह 11 बजे गांव में पहुंचकर पूरे गांव में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई और फिर उसके आस पास व‌ परिजनों की उपस्थिति में उसके घर पर कार्रवाई की नोटिस को चस्पा कर दिया। पुलिस ने कहा कि यदि इसके बावजूद आरोपित कोर्ट में हाजिर अथवा गिरफ्तार नहीं होता है तो घर पर कुर्की कराई जाएगी। टीम में उपनिरीक्षक ज्योति प्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक सुनील यादव, कांस्टेबल अमित कुमार सहित मयफोर्स शामिल रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!