Breaking News

नई दिल्ली। बैंक के खातों में पैसा रहे या ना रहे न्यूनतम बैलेंस चार्ज काट लेने की व्यवस्था खत्म

नई दिल्ली। बैंक में बचत खाता खोलकर पैसा नहीं रखने पर बैंकों द्वारा औसत न्यूनतम बैलेंस चार्ज काट लेने की व्यवस्था अब खत्म कर दिया है इससे बचत खातों की ग्राहकों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई ग्राहकों की समस्या यह होती है कि खाते में पैसे न होने पर बैंक ने औसत न्यूनतम बैलेंस चार्ज काट लेता था। हाल ही में एसबीआई समेत छह बड़े बैंकों ने औसत मासिक बैलेंस के तौर पर लगने वाले चार्ज को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। यानी अब अगर आपका खाता खाली भी रहता है, तो भी बैंक कोई चार्ज नहीं काटेगा।

इन बैंकों ने खत्म किया न्यूनतम बैलेंस चार्ज
हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया बैंकों ने औसत मासिक न्यूनतम बैलेंस चार्ज यानी एमबी को खत्म कर दिया है।

न्यूनतम बैलेंस चार्ज (एएमबी)
औसत मासिक शेष (एएमबी) वह न्यूनतम शेष राशि है जो एक ग्राहक को अपने बैंक खाते में बनाए रखना आवश्यक है। अगर बैंक खाते में शेष राशि आवश्यक राशि से कम हो जाती है, तो बैंक एएमबी बनाए रखने में विफल रहने पर जुर्माना लगाते हैं। यह जुर्माना बचत खाते के प्रकार के आधार पर अलग-अलग होता है।

यह न्यूज़ ईटीवी भारत से लिया गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!