Breaking News

JAUNPUR NEWS. ईएएसई (EASE ) मॉड्यूल जौनपुर में भव्य आयोजन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न

JAUNPUR. जौनपुर ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। ईएएसई मॉड्यूल (Encephalitis Awareness, Study & Evaluation) का आयोजन दिनांक 12 जुलाई 2025 को द गोल्डन ट्री होटल, कुलहनमऊ में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
इस शैक्षणिक कार्यक्रम में देश और प्रदेश के प्रख्यात पेडियेट्रिक न्यूरोलॉजी विशेषज्ञों ने भाग लिया, जिन्होंने इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) जैसे गंभीर विषय पर अपने बहुमूल्य विचार और अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर निम्न प्रमुख चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

डॉ. वसंत खलटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष, IAP ने पुर्वी उत्तर प्रदेश में पायेजाने वाले जापानी इंसेफेलाइटिस बीमारी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी , डॉ. अशोक राय – वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ , वाराणसी ने रेबीज के बारे में अध्यन एवं इलाज के बारे में जानकारी दी। डॉ. अनुप कुमार अलीगढ़ एवं डॉ. कोनिका बंसल लखनऊ ने अपने विचार एवं महत्पूर्ण जानकारी साझा की।
इस कार्यक्रम में डॉ. एच. पी. सिंह पूर्व विधायक विशिषिष्ठ अतिथि ने जौनपुर के पेडियेट्रिक एसोसिएशन को इस कार्यकर्म की सफल आयोजन को सराहा। इस कार्यक्रम में AOP उत्तर प्रदेश के शीर्ष पदाधिकारी डॉ. डी.एम. गुप्ता – अध्यक्ष, AOP उत्तर प्रदेश, डॉ. डी.के. भगवानी – सचिव, AOP उत्तर प्रदेश, डॉ. राजेन्द्रन श्रीवास्तव – कार्यकारी बोर्ड सदस्य, CIAP-UP भी मंच पर उपस्थित रहे।
इस आयोजन में जौनपुर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद सिंह , डॉ. तेज सिंह , डॉ. अशोक यादव , डॉ. अजीत कपूर , डॉ. अरविन्द सिंह , डॉ. फैज़ अहमद , डॉ. मुकेश शुक्ल , डॉ. जैश सिंह , डॉ. लालजी प्रसाद एवं जनपद की सभी बाल रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सरोज यादव एवं संचालन डॉ. विपुल सिंह , डॉ. गुंजन पटेल एवं डॉ. डी. के. यादव ने किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों के आयोजन के संकल्प के साथ हुआ।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!