Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

MUNGRABADSHAPUR NEWS. बाइक और साइकिल की टक्कर में बुजुर्ग समेत तीन घायल।

MUNGRABADSHAPUR. जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर पुरऊपुर के पास बीती रात करीब 11 बजे बाइक और साइकिल की टक्कर में बुजुर्ग समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद निवासी मकशूद आलम पुत्र लल्ला 45 वर्ष अपने बाइक पर अपने पड़ोसी रंजीत कुमार पुत्र मानिक चंद्र उम्र 30 वर्ष को बैठा कर वापस प्रयागराज अपने घर जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक प्रयागराज मार्ग पर पुरऊपुर के पास पहुंची साइकिल सवार 60 वर्षीय महेंद्र शर्मा पुत्र अवधेश नारायण शर्मा अचानक साइकिल मोड दिए। जिससे बाइक और साइकिल में हुई भिड़ंत में दोनो बाइक सवार समेत बुजुर्ग साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक के के सिंह ने बताया कि बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!