Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

JAUNPUR NEWS. ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत

JAUNPUR. चंदवक क्षेत्र के औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर स्थित डोभी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के अंतिम छोर पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर रही है।
गाजीपुर जनपद के सादात थाना क्षेत्र के भीमा पार रामदतपुर गांव निवासी 65 वर्षीय शिवमूरत प्रजापति कैसे किन परिस्थितियों में डोभी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के अंतिम छोर पर पहुंचे पता नहीं चल पाया। वह ट्रैक पार कर रहे थे कि गाजीपुर से दिल्ली जा रही आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!