Breaking News

MUMBAI NEWS. राजेश शर्मा बने महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, अंधेरी के लोगों ने किया भव्य स्वागत

शीतला प्रसाद सरोज
MUMBAI. मुंबई कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठनात्मक विस्तार और जनाधार को सशक्त करने के उद्देश्य से अंधेरी (पूर्व) निवासी और पूर्व उपमहापौर राजेश शर्मा को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा की गई।

अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजेश शर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन पर सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और परिश्रम के साथ निभाते हुए वे पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
राजेश शर्मा की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से अंधेरी (पूर्व) क्षेत्र में हर्ष की लहर है। खासकर उत्तर भारतीय समाज के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का संचार हुआ है। शर्मा की नियुक्ति के उपलक्ष्य में सोना उद्योग, अंधेरी (पूर्व) में क्षेत्रीय नागरिकों व पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य सत्कार किया।


इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उत्तर भारतीय सेल के अध्यक्ष एड. अवनीश तीर्थराज सिंह, उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस, समाजसेवी प्रमोद श्यामाचरण पाण्डेय, कांग्रेस मुंबई सचिव संतोष बागवे, बाला जाधव, ओबीसी सेल उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष राम भाऊ मेश्राम, उपाध्यक्ष लखमशी गडा, महासचिव शिवराज विश्वकर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र मोहोड़, जिला सचिव विजय विभूते, सुनीता पोलामुरी, मीना रॉय, गायत्री गुप्ता, चंद्रकांत पवार, देवेंद्र मेहता, आरईआईटी एक्टिविस्ट राजू राठोड, समाजसेवी डॉ. पन्नेलाल विश्वकर्मा, समाजसेवी दिनेश प्रताप सिंह, समाजसेवी विजय सिंह, समाजसेवी रामा गिरिजाशंकर चौबे, रमेश गिरिजाशंकर चौबे, विनोद लक्ष्मीकांत तिवारी, बच्ची सिंह, राकेश तिवारी, समाजसेवी गणेश अग्रवाल, राजेश दुबे, गोरखनाथ शर्मा, सुभाष दुबे, वेंकट रेड्डी, प्रशांत चारी और रज्जाक बिलखिया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!