MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बदौआ गांव में शनिवार की बीती रात्रि हौसला बुलंद चोरों ने एक साथ तीन घरों का ताला तोड़कर लगभग 25 लाख रुपए के स्वर्णाभूषण व नगदी चोरी कर फरार हो गए। इतनी बड़ी चोरी से बदौआ गांव में चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद वापस चली गई। चोर कच्छा और बनियान में आए थे जिससे ग्रामीणों में एक बार फिर कच्छा और बनियान गिरोह को लेकर दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात कच्छा बनियान में आए पांच चोर बदौवा निवासी राजेश पटेल के घर में घुसकर कई कमरों का ताला तोड़कर आभूषण कपड़ा समेत लगभग पांच लाख का सामान चोरी करने के बाद चोर दूसरे घर को निशाना बनाते हुए विजय श्रीवास्तव के घर में घुस कर जमकर उत्पात मचाया जब सभी दहशत में आ गए तो चोरों ने सभी को ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद घर के अंदर बने सभी कमरों का ताला तोड़कर कपड़ा, गहना, नगदी सहित लगभग 20 लाख का सामान चोरी करने में सफल रहे। उसके बाद रत्नेश मिश्र के मकान पर धावा बोला जहां से लगभग तीन लाख का सामान चोरी कर जा रहे थे कि हौसला बुलंद चोरों ने गांव के चौथे मकान में जैसे ही दाखिल हुए परिजन जाग गए और शोर मचाने लगे। ग्रामीणों की माना जाए तो पांचो कच्छा और बनियान पहने हुए थे। उनके हाथों में हथियार जैसा वस्तु दिखाई पड़ रहा था। ग्रामीणों की शोर मचाने के बाद सभी चोर भाग गए। चोरी पीड़ितों ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात कर जानकारी हासिल किया। मडियाहूं पुलिस की सूचना पर रविवार की दोपहर तक फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया, फिंगर प्रिंट सहित अन्य सबूत इकट्ठा कर चली गई।मडियाहूं पुलिस ने पीड़ितों के तहरीर की आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया की इस प्रकरण को लेकर टीम गठित की गई है जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा और उन्हें जेल भेजा जाएगा।
इस संबंध में क्षेत्राधिकार मडियाहू गिरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 25 लाख की चोरी फर्जी बताई जा रही है, चार पांच लाख की चोरी जरूर हुई है और कच्छा बनियान की बात भी फर्जी है, क्योंकि कोई सीसीटीवी फुटेज अभी तक पुलिस को नहीं प्राप्त हुई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी