MARIYHU. जौनपुर जिले के बरसठी विकासखंड के बारीगांव में मड़ियाहूं तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह के निज आवास पर भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे परिवार ने विधि विधान से ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ भगवान रुद्र का पूजन अर्चन किया गया।
मड़ियाहूं तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह का बरसठी विकासखंड के बारीगांव में पुश्तैनी निवास है। जहां पर शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता ने रुद्राभिषेक का आयोजन किया। जिसमें उनके वयोवृद्ध समाजसेवी पिता अमर बहादुर सिंह ने भगवान शिव शंकर को ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोंच्चारण और शंखनाद के साथ जलाभिषेक किया गया। इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह ने भगवान भोलेनाथ को दूध लावा और बेलपत्र का अर्पण करते हुए जलाभिषेक किया। रुद्राभिषेक के दौरान गरीबों असहायों में फल एवं अर्थ का दान भी वरिष्ठ अधिवक्ता के पिता समाजसेवी अमर बहादुर सिंह के हाथों किया गया। इस मौके पर राहुल सिंह नीतेश कुमार सिंह, बंटेश बहादुर सिंह जलाभिषेक में अपना पूर्ण सहयोग किया।
इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हमारे परिवार में हर वर्ष रुद्राभिषेक का कार्यक्रम कराया जाता है। मेरी जानकारी में यह सातवां रुद्राभिषेक का आयोजन है। रुद्राभिषेक से मन को शांति और परिवार मित्रों एवं शुभचिंतको का कष्टभंजन होता है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी