Breaking News

JAUNPUR NEWS. वंचित समुदाय के ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल वापसी के लिए हुआ कार्यक्रम

JAUNPUR. जौनपुर जिले की रामनगर विकासखंड के भगवानपुर कुम्भापुर गांव में वंचित समुदाय की ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल वापसी का संकल्प दिलाने के लिए प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर के प्रांगण में डीएल एजुकेशन फाउंडेशन ने प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजन कराया। इस कार्यक्रम में बच्चों को बैग-किताब वितरण किया गया। और उत्तम डीएल एजुकेशन फाउंडेशन के निदेशक अनिल सिंह ने बच्चों को बैग और किताबें वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद हुआ, जिसमें बच्चों की पढ़ाई का महत्व समझाया गया। अभिभावकों ने वादा किया कि वे अपने बच्चों को हमेशा समय पर स्कूल भेजेंगे। वंचित समुदाय के बच्चों के उत्साह और उत्तम प्रदर्शन को देखकर ग्रामवासियों ने डीएल एजुकेशन फाउंडेशन की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधान सुभाष प्रजापति, बीडीसी काशी नाथ गौतम, एबीएसए विनोद सिंह, प्रधानाचार्य नंद लाल सिंह, शिक्षक नंदलाल व शिवांगी मिश्रा सहित ट्रस्ट सहयोगी संदीप दुबे, अनिल मिश्रा, अनुज त्रिपाठी, नीलम पांडेय, कुसुम मिश्रा और उषा पटेल मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!