Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस घसीटते हुए ले गई थाने, बाद में छोड़ा

MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं नगर स्थित कोतवाली के सामने गांधी तिराहे पर सोमवार की अपराह् 2:45 बजे चुनाव में हुई वोट चोरी का आरोप लगाते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में मड़ियाहूं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को घसीटती हुई थाने में ले गई जिसे 1 घंटे बाद पर्सनल बांड भरवाने के बाद छोड़ दिया गया।

फोटो- सपा नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ले जाती पुलिस

सोमवार की अपराह्न कोतवाली के ठीक सामने स्थित गांधी प्रतिमा के सामने सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड सचिव राजवीर यादव के नेतृत्व में सात कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर अचानक पहुंच गए और प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के विरोध में जमकर नारेबाजी करने लगे। सपा कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं अन्य सांसदों के साथ संसद से चुनाव आयोग तक मार्च करते समय दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर तत्काल रिहा किए जाने की मांग कर रहे थे।

फोटो-सपा कार्यकर्ताओं को गांधी तिराहे से उठती पुलिस

इसके साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे थे। सूचना पर मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी तेज प्रताप सिंह मौके पर अकेले पहुंचे तो सभी कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद फोन द्वारा कोतवाल ने अंदर से फोर्स बुलाया और सभी सपा कार्यकर्ताओ को घसीटते हुए हिरासत में लेकर थाने ले गए।

फोटो- सपा नेता राजवीर यादव को धक्का देकर ले जाती पुलिस

सभी कार्यकर्ताओं को एक घंटे तक बैठाया गया जिसके बाद छोड़ दिया गया। इस अवसर पर जेपी यादव पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, प्रेम कुमार यादव, अभय कुमार यादव वीरू, भवन सरोज, जयप्रकाश यादव सपा जिला महासचिव विधानसभा मडियाहूं नारेबाजी और प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!